Breaking News
चार दिन से बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात लेकर फरार     |     विषैले जंतु के काटने से 27 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम     |     100 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई मुकुट पूजा     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• छत के दरवाजे के पास की ईंटें तोड़कर खोली कुंडी, तीन कमरों और आलमारी के ताले तोड़े; जुलाई में भी हुई थी चोरी

घोरावल(सोनभद्र)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कनेटी गांव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। कनेटी गांव निवासी ओम प्रकाश त्रिपाठी पुत्र प्रभाशंकर त्रिपाठी किसान हैं और गांव में उनका मकान है। उन्होंने बताया कि वह चार दिन पहले किसी काम से रॉबर्ट्सगंज गए थे। इस दौरान घर में कोई नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मकान में घुसने के लिए मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद छत पर चढ़कर दरवाजे के बगल की ईंटें तोड़ीं और किसी तरह कुंडी खोलकर घर के अंदर प्रवेश कर गए। मकान में घुसने के बाद चोरों ने अलग-अलग कमरों को खंगाला और तीन कमरों में रखी अटैची, बक्सों तथा आलमारियों के ताले तोड़ दिए। एक कमरे में रखी आलमारी और उसके लॉकर को तोड़कर उसमें रखे सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, छोटे बच्चों की चांदी की करधनी, कड़ा समेत अन्य जेवरात चोरी कर लिए। चोरों ने घर में रखे सामान को इधर-उधर बिखेर दिया और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

• घर लौटे किसान के उड़े होश, जुलाई में भी हुई थी करीब दो लाख रुपये की चोरी

ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को जब वह रॉबर्ट्सगंज से अपने घर कनेटी लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर उन्हें शक हुआ। अंदर पहुंचने पर कमरों के ताले टूटे मिले और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। घर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की जानकारी उन्होंने तत्काल डायल 112 पर दी, जिसके बाद पीआरवी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और मामले की जांच की। पीड़ित के अनुसार, घटना के संबंध में कोतवाली में लिखित शिकायत दे दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि बीते जुलाई महीने में भी इसी तरह उनके घर में चोरी हुई थी, जिसमें करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी होने की बात सामने आई थी। एक ही मकान में दोबारा चोरी की घटना से परिवार की चिंता बढ़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






Top