Breaking News
ऐतिहासिक रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे     |     परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने सपत्नीक किया घटस्थापना     |     शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

बभनी(सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव में शनिवार रात मवेशी बांधते समय जहरीले सांप के डसने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार (45) पुत्र रामखेलावन घर के बाहर मवेशियों को बांध रहे थे, तभी किसी जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। शुरुआत में उन्हें इसका आभास नहीं हुआ, लेकिन कुछ देर बाद भोजन करने के पश्चात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

• पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बरसात में सतर्क रहने की अपील

घटना की सूचना पर बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी फुलबसिया, चार पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरसात के मौसम में क्षेत्र में सर्पदंश की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और सर्पदंश की स्थिति में बिना देरी किए पीड़ित को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की अपील की गई है।





Top