Breaking News
ऐतिहासिक रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे     |     परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने सपत्नीक किया घटस्थापना     |     शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• छात्राओं व शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का लिया संकल्प

दुद्धी(सोनभद्र)। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दुद्धी में प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी अभियान "एक पेड़ माँ के नाम" के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं, प्रधानाचार्या शोभा यादव, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा मातृ सम्मान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के सम्मान में कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान होगा।

• अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का किया आह्वान

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं एवं उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल करने की अपील की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्या शोभा यादव, अर्चना, वर्षा, पुष्पा देवी, संचिता श्रीवास्तव, नीरज गुप्ता सहित विद्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


Blog single photo

.




Top