रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में उ0नि0 राजेश कुमार सिंह व आरक्षी हरिश्चन्द क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एनटीपीसी रोड से कोड़ार मार्ग पर ग्राम सिरसोती के पास एक व्यक्ति जरकिन में संदिग्ध सामग्री लेकर जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर देवीशरण पनिका पुत्र बेसाहू पनिका निवासी ग्राम पुनर्वास, उम्र करीब 35 वर्ष को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद हुई।
• हिस्ट्रीशीटर निकला आरोपी, भेजा गया न्यायालय
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0-35/2026, धारा-60 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी स्थानीय थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह और आरक्षी हरिश्चन्द की अहम भूमिका रही।