Breaking News
दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट के आरोपी पर घोरावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, बाजारों में निकाला गया फुट मार्च     |     पानी बना खतरा, बभनी पुलिस ने कुंआ-बाउली पर लगाए चेतावनी बोर्ड     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बच्चों की जागरूकता रैली ने गांव-गांव तक पहुंचाया शिक्षा का संदेश

बीजपुर(सोनभद्र)। बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र और खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर के मार्गदर्शन में कंपोजिट विद्यालय नेमना द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमन वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। “आधी रोटी खाएंगे फिर भी पढ़ने जाएंगे”, “एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा” और “पापा मम्मी हमको पढ़ाओ, स्कूल में चलो नाम लिखाओ” जैसे नारों के साथ बच्चों ने पूरे क्षेत्र में शिक्षा का संदेश फैलाया। रैली नेमना के पनीकान बस्ती होते हुए भांटाबारी टोले तक पहुंची, जहां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम गुर्जर ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

• अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील

रैली के दौरान शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संवाद कर बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष लाले राम वैश्य ने कहा कि परिषदीय विद्यालय अब संसाधनों से सुसज्जित हैं, इसलिए अभिभावक बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें। इस मौके पर शिक्षक मनोज कुमार दुबे, ज्वाला प्रसाद, दिग्विजय सिंह यादव, शिक्षिका उर्मिला विश्वकर्मा समेत ग्रामीण सुशील कुमार गुप्ता और चंद्रिका वैश्य मौजूद रहे, जहां पूरे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता का माहौल दिखाई दिया।


Blog single photo

.




Top