Breaking News
मोबाइल चार्ज लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत     |     मवेशी बांधते समय सर्पदंश से व्यक्ति की मौत     |     पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• जिला विद्यालय निरीक्षक की टीम पहुंची जांच के लिए, प्रबंधन को दी गई सख्त चेतावनी

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। सीबीएसई बोर्ड से संचालित संत जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल में अभिभावकों द्वारा की गई शिकायतों के बाद जांच कराई गई। आरोप था कि एनसीईआरटी की निर्धारित पुस्तकों के नाम पर अभिभावकों पर एक ही चिन्हित दुकान से किताबें और ड्रेस मटेरियल खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और विद्यालय प्रबंधन से पूछताछ की। जांच में विद्यालय की ओर से बताया गया कि एनसीईआरटी की पुस्तकों से ही पढ़ाई कराई जा रही है और किसी को भी किसी विशेष दुकान से खरीदारी के लिए बाध्य नहीं किया जा रहा है।

• अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी, दुकान की भी होगी जांच

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ कक्षाओं की किताबें उपलब्ध न होने पर अभिभावक अन्य प्रकाशनों की पुस्तकें खरीद रहे होंगे, लेकिन किसी पर दबाव नहीं बनाया गया है। अभिभावकों को स्वतंत्र रूप से कहीं से भी किताबें व ड्रेस खरीदने की छूट दी गई है। विद्यालय के प्राचार्य को सख्त चेतावनी दी गई है कि भविष्य में फीस, किताब या ड्रेस को लेकर कोई शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पास स्थित “द बुक मार्ट” दुकान की भी जांच की जाएगी, जहां टीम पहुंची तो दुकान बंद मिली।





Top