Breaking News
मोबाइल चार्ज लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत     |     मवेशी बांधते समय सर्पदंश से व्यक्ति की मौत     |     पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• पिकअप में लोड कर ले जाए जा रहे थे गोवंश, दो आरोपी मौके से फरार

घोरावल(सोनभद्र)। थाना घोरावल पुलिस ने गो-तस्करी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार 07/08 अप्रैल की रात शिवद्वार क्षेत्र में गश्त के दौरान पिकअप वाहन पर 12 गोवंश (09 बछिया व 03 बछड़ा) लादकर ले जाए जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई। मौके से चांद मोहम्मद उर्फ सोनू उर्फ डब्बू, चांद बाबू उर्फ चन्दा, जमालुद्दीन और संदीप कुमार मौर्य को पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

• अभियान के तहत कार्रवाई, वाहन सीज कर आरोपियों को भेजा गया न्यायालय

पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। मौके से बरामद पिकअप वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है, जबकि फरार अभियुक्तों की तलाश तेज कर दी गई है।





Top