Breaking News
मोबाइल चार्ज लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत     |     मवेशी बांधते समय सर्पदंश से व्यक्ति की मौत     |     पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• प्रशिक्षित अधिकारी को मिली जिम्मेदारी, सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त बनाने पर जोर

सोनभद्र। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव किया गया है। आईपीएस अधिकारी ऋषभ रूनवाल को अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) के पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले वे लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्होंने अपने कार्यकाल में कई चर्चित मामलों का सफल निस्तारण किया।

• अनुभवी अधिकारी से अभियान को मिलेगी नई धार

शैक्षिक रूप से चार्टर्ड अकाउंटेंट रहे ऋषभ रूनवाल ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में ऑल इंडिया रैंक 137 हासिल की थी। आईपीएस सेवा में आने से पहले वे GIFT City में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा प्राधिकरण (IFSCA) में ग्रेड-ए अधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में उनकी तैनाती से सुरक्षा एजेंसियों के अभियान को मजबूती मिलने, खुफिया तंत्र के सुदृढ़ होने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।





Top