Breaking News
नहाने गया युवक बना मौत का शिकार, एक पल की फिसलन ने बुझा दी जिंदगी     |      हादसा नहीं, साजिश निकली मौत की कहानी: ट्रक से रच दी गई हत्या की पूरी पटकथा उजागर     |     24, 25 व 26 अप्रैल को बंद रहेंगे न्यायालय     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• तीन प्रमुख पदों पर मुकाबला, 13 अप्रैल को होगी वोटिंग

दुद्धी(सोनभद्र)। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में इस बार जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी 15 प्रत्याशियों के नाम वैध पाए गए और नाम वापसी के अंतिम दिन भी कोई उम्मीदवार पीछे नहीं हटा। इसके चलते चुनाव निर्विरोध नहीं हो सका और अब तीन मुख्य पदों पर 13 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह बना हुआ है और सभी प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ मैदान में डटे हुए हैं।

• अध्यक्ष, सचिव और उपाध्यक्ष पद पर कड़ी भिड़ंत

अध्यक्ष पद पर रामलोचन तिवारी एडवोकेट और शिवशंकर प्रसाद एडवोकेट के बीच मुकाबला होगा, जबकि सचिव पद पर अंजनी सिंह एडवोकेट और ज्ञानी प्रसाद एडवोकेट आमने-सामने हैं। वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अभिनव जायसवाल एडवोकेट और आदर्श कुमार एडवोकेट के बीच सीधी टक्कर है। एल्डर कमेटी में मनोज कुमार मिश्रा, सुखसागर यादव, मोहर सिंह और विनोद कुमार वर्मा शामिल हैं। चुनाव अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष कराने की तैयारी है और इस बार वोटिंग में नोटा विकल्प भी दिया गया है।





Top