शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
घोरावल(सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित यूपी बोर्ड 2026 के परिणामों में सोनाञ्चल इण्टरमीडिएट कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की। विद्यालय की छात्रा सिन्धु बैस ने हाईस्कूल परीक्षा में 95.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे सोनभद्र जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं खुशी गुप्ता ने 94.33 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान, शीतल गुप्ता और महिमा मौर्या ने 93 प्रतिशत अंक के साथ सातवां स्थान तथा आदर्श राज ने 92.33 प्रतिशत अंक के साथ दसवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
• इंटरमीडिएट में भी मेधावियों ने दिखाया दम
इंटरमीडिएट परीक्षा में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। संस्कृति साहनी ने 85.4 प्रतिशत, अंकिता सोनी और रूबी बैस ने 83.8 प्रतिशत, स्नेहा विश्वकर्मा ने 82.4 प्रतिशत तथा श्वेता मौर्या ने 82.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। संस्थापक डा० बी० के० सिंह और प्रधानाचार्य काशी प्रसाद मौर्य ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस दौरान दिनेश कुमार पाठक, अरुण कुमार पाल, पवन सिंह पटेल, राजेश कुमार सिंह, मुमताज अली, सुरजीत कुमार, श्याम जी गुप्ता, संतोष कुमार विश्वकर्मा, दिनेश बाबू, सत्यम शर्मा सहित शिक्षकगण और अभिभावक मौजूद रहे।
.