Breaking News
डायट में FLN एवं NCERT आधारित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ     |     डायट में FLN एवं NCERT आधारित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ     |     धान की बोरी हटाते समय करैत के डसने से मासूम घायल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• छात्रा सिन्धु बैस ने 95.16 प्रतिशत अंक हासिल किया

घोरावल(सोनभद्र)। यूपी बोर्ड 2026 के घोषित परिणामों में सोनाञ्चल इण्टरमीडिएट कॉलेज की मेधावी छात्रा सिन्धु बैस ने हाईस्कूल परीक्षा में 95.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे सोनभद्र जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के बाद परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीण क्षेत्र की छात्रा ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल कर नया इतिहास रच दिया।

• मेहनत, अनुशासन और सपनों की जीत

सिन्धु बैस की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने खुशी जताई। प्रधानाचार्य काशी प्रसाद मौर्य ने छात्रा की शानदार सफलता पर उसे बधाई दी। विद्यालय परिवार ने कहा कि सिन्धु की यह सफलता आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी और यह साबित करती है कि लगन हो तो गांव की बेटियां भी जिले में परचम लहरा सकती हैं।





Top