Breaking News
डायट में FLN एवं NCERT आधारित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ     |     डायट में FLN एवं NCERT आधारित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ     |     धान की बोरी हटाते समय करैत के डसने से मासूम घायल     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

घोरावल(सोनभद्र)। एसआर इंटरमीडिएट कॉलेज, धरसड़ा के वर्ष 2026 परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने बेहतरीन सफलता हासिल की। हाईस्कूल वर्ग में किशन कुमार ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गुड़िया देवी ने 90.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रद्धा सिंह ने 81.16 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान अपने नाम किया।

• इंटरमीडिएट में भी छात्राओं का दबदबा कायम

इंटरमीडिएट वर्ग में सीनम पुत्री शिवनरायन ने 83.06 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। रविता पुत्री सुरेंद्र प्रसाद ने 81.08 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान पाया, जबकि रेनू पुत्री सुरेश कुमार ने 80.08 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Blog single photo

.




Top