Breaking News
रेलवे पटरी पर मिला शव, सुबह ग्रामीणों ने देखा तो मचा हड़कंप     |     ऑर्केस्ट्रा कलाकर का नहर में मिला शव     |     यूपी बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का जलवा, दिव्या और महिमा ने रचा शानदार रिकॉर्ड     |     
Share on

  शत्रुघ्न कुमार की रिपोर्ट

• ककरी स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुभम हाईस्कूल व इंण्टर में शारदा दिव्वेदी ने टाप किया

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा गुरुवार शाम चार बजे बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। खड़िया बाजार स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर मीडिएट कालेज खड़िया में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में अनुप्रिया कुशवाहा ने 94.67, प्रतिशत 600/568 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं जनपद सोनभद्र में वह दुसरे स्थान पर रही। इण्टमीडिएट में विद्यालय के यशराज ने 85.40 प्रतिशत के साथ टाप किया। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील तिवारी ने छात्रों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय में इस वर्ष हाईस्कूल की परिक्षा में कुल 84 छात्र सम्मिलित हुए सभी उत्तीर्ण हुए प्रथम स्थान अनुप्रिया कुशवाहा 94.67, दित्तीय स्थान विक्रमादित्य तिवारी 91.33, सुहाना गुप्ता 86.60 प्रतिशत पाकर तृतीय स्थान पर रही।


Blog single photo


वहीं इण्टमीडिएट में कुल 112 छात्र उत्तीर्ण हुए। यशराज 85.40, प्रतिशत के साथ प्रथम हरिओम पाण्डेय 83.50 प्रतिशत के साथ दिव्तीय, खुशी कुमारी 81.80 तृतीय अथर्व चौबे 81.20 चतुर्थ व अंजली गुप्ता 80 प्रतिशत के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित अध्यापकों व अध्यापिकाओं ने भी छात्रों को मिठाई खिलाकर व माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया।

ककरी परियोजना आवासीय परिसर स्थित विद्या भारती के सरस्वती ककरी विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में हाईस्कूल में शुभम कुमार ने 86.66 प्रतिशत के साथ टाप आदित्य पाण्डेय 86.16 प्रतिशत के साथ दुसरे व आदित्य शाह 86 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इण्टमीडिएट में शारदा दिव्वेदी ने 84.20 प्रतिशत के साथ टापर सुमिति 81 प्रतिशत के साथ दुसरे व अरविंद कुमार वैस 79.80 प्रतिशत कू साथ तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवजी राय द्वारा सभी मेधावी छात्रों को मिठाई खिलाकर माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। दोनों विद्यालययो में परिक्षा परिणाम घोषित होने के उपरांत शिक्षकों में भी अपने छात्रों को बधाई देने के लिए उत्साह देखने को मिला। अध्यापकों ने भी छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। विद्यार्थीयों ने भी अपने गुरुजनों पैर छुकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर छात्रों के माता-पिता भी उनके साथ यह एवं गुरुजनों का आभार व्यक्त किया।






Top