मनीष कुमार संवाददाता
दुद्धी(सोनभद्र)। यू0पी0 बोर्ड परीक्षाफल में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी की छात्राओं ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया। हाईस्कूल परीक्षा में अंजली कुमारी ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। सपना कुमारी ने 87.33 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और वर्षा कुमारी ने 87 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय का कुल हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 86.3 प्रतिशत रहा।
• इंटरमीडिएट में भी छात्राओं का जलवा, विज्ञान वर्ग में 99 प्रतिशत रिजल्ट
इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में शुभी ने 84.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। संजना मौर्या 81.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और खुशबू पटेल 79 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं कला वर्ग में फातिमा आतूफा ने 72.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। सुप्रिया वर्मा और ताहिरा बानो ने 71.4 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि अनूपा गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। विद्यालय की इस सफलता पर प्रभारी प्रधानाचार्य डाॅ रीतिका श्रीवास्तव और डॉ प्रीति शर्मा ने सभी छात्राओं व अध्यापिकाओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।