Breaking News
डायट में FLN एवं NCERT आधारित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ     |     डायट में FLN एवं NCERT आधारित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ     |     धान की बोरी हटाते समय करैत के डसने से मासूम घायल     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• जरहा क्षेत्र के कई विद्यालयों में छात्राओं ने टॉप कर बढ़ाया सम्मान, मेहनत का मिला बड़ा इनाम

बीजपुर(सोनभद्र)। जरहा न्याय पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों में यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम आते ही खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। शिवम संकल्प इंटरमीडिएट कॉलेज बखरिहवा-अंजानी में कक्षा 10वीं की छात्रा दिव्या ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कोमल तिवारी 88.6 प्रतिशत और अंशिका 87.8 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। इंटरमीडिएट में संजय यादव 83.4 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान पर रहे।


Blog single photo


• गुरुकुल और प्रभावती सिंह कॉलेज की छात्राओं ने भी दिखाया दम

गुरुकुल इंटर कॉलेज सेवकाडांड़ में कक्षा 12वीं की छात्रा महिमा कुमारी ने 86.8 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि प्रीति कुमारी 81.8 प्रतिशत और स्वाती कुमारी 81 प्रतिशत के साथ अगले स्थानों पर रहीं।

Blog single photo


कक्षा 10वीं में नंदिनी विश्वकर्मा 84.83 प्रतिशत के साथ प्रथम रहीं। प्रभावती सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज जरहा में हाईस्कूल की खुशी कुमारी ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि इंटरमीडिएट में प्रीति कुमारी 81 प्रतिशत अंकों के साथ अव्वल रहीं। मेधावी छात्र-छात्राओं की सफलता से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।




Top