Breaking News
डायट में FLN एवं NCERT आधारित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ     |     डायट में FLN एवं NCERT आधारित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ     |     धान की बोरी हटाते समय करैत के डसने से मासूम घायल     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• राजमिस्त्री की मौत से परिवार में कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकरी टोला कालीनझर निवासी 45 वर्षीय अनिल पुत्र स्व. रामबृक्ष का शव शुक्रवार सुबह रेलवे पटरी पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे और शव देखकर रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।

• घटना को लेकर कई सवाल, जांच के बाद होगा खुलासा

मृतक के छोटे पुत्र अजीत कुमार ने बताया कि परिवार के सभी लोग रात में भोजन के बाद आंगन में सो रहे थे, लेकिन पिता कब घर से बाहर गए इसकी जानकारी नहीं हो सकी। बताया गया कि वह राजमिस्त्री का काम करते थे और इन दिनों शादी समारोहों में हलवाई का कार्य भी कर रहे थे। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि पटरी पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई होगी। वहीं परिजनों में घटना को लेकर संशय बना हुआ है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।





Top