Breaking News
थाना समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, मौके पर निस्तारण के दावे     |     अवैध स्कूलों पर चला शिक्षा विभाग का डंडा, मचा हड़कंप     |     बिजली विभाग पर बड़ा सवाल, प्री-पेड मीटर से जनता परेशान     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

👉 निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया।

सोनभद्र। जनपद में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम, डायट परिसर के स्ट्रांग रूम तथा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।

👉 लापरवाही पर सख्त चेतावनी, अभ्यर्थियों को सुविधा देने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा, निगरानी और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों से अभ्यर्थियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने तथा सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश पत्र जांच और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने को कहा गया।





Top