Breaking News
किन्नर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार     |     पहली बार श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा     |     देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• बिना रीडिंग भेजे बिल आने का आरोप, पुरानी व्यवस्था बहाल करने की उठी मांग

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। जिले में प्री-पेड मीटर व्यवस्था को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ने का आरोप सामने आया है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) नियामतुल्ला ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना स्पष्ट मीटर रीडिंग के बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है। उनका कहना है कि पहले पोस्ट-पेड मीटर में यूनिट और रीडिंग साफ दिखाई देती थी, लेकिन नई व्यवस्था में लोगों को यह समझने में दिक्कत हो रही है कि राशि किस आधार पर कट रही है।

• गरीब और बुजुर्ग उपभोक्ताओं की बढ़ी मुश्किलें

आरोप लगाया गया है कि स्मार्टफोन या ऐप इस्तेमाल न कर पाने वाले गरीब और बुजुर्ग उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। थोड़ी बकाया राशि पर भी कनेक्शन काटे जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने प्री-पेड मीटर हटाकर पुरानी पोस्ट-पेड व्यवस्था लागू करने, बिल पर स्पष्ट रीडिंग और यूनिट दर्ज करने तथा त्रुटिपूर्ण बिलों में सुधार की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जनता आंदोलन के लिए मजबूर हो सकती है।





Top