Breaking News
थाना समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, मौके पर निस्तारण के दावे     |     अवैध स्कूलों पर चला शिक्षा विभाग का डंडा, मचा हड़कंप     |     बिजली विभाग पर बड़ा सवाल, प्री-पेड मीटर से जनता परेशान     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• बिना मान्यता और अटैचमेंट पर चल रहे विद्यालयों को नोटिस, जुर्माने की चेतावनी

बीजपुर(सोनभद्र)। म्योरपुर खण्ड शिक्षा क्षेत्र के जरहा न्याय पंचायत में बिना मान्यता और अटैचमेंट के सहारे संचालित विद्यालयों पर कार्रवाई की कवायद तेज हो गई है। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कई विद्यालयों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। पहले चार विद्यालयों को नोटिस भेजे जाने के बाद अब स्टार संस्कार पब्लिक स्कूल बकरिहवा और उज्जवल पवित्र ज्ञान मंदिर बंका पिंडारी को भी नोटिस जारी किया गया है। साथ ही अन्य विद्यालयों की जानकारी संकुल प्रभारियों से मांगी गई है।

• वर्षों से चल रहे स्कूलों पर अब होगी सख्त कार्रवाई

बीईओ ने कहा है कि जरहा न्याय पंचायत क्षेत्र में बिना मान्यता या गलत अटैचमेंट के जरिए कोई भी विद्यालय नहीं चलने दिया जाएगा। बीजपुर, सेवका मोड़, चेतवा समेत अन्य क्षेत्रों में संचालित अवैध विद्यालयों के खिलाफ भी संस्तुति भेजी गई है। आरोप है कि ऐसे विद्यालयों के चलते सरकारी स्कूलों में नामांकन प्रभावित हुआ है और कई परिषदीय विद्यालय बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। अब क्षेत्र में चर्चा है कि इस बार कार्रवाई कागजों तक सीमित रहेगी या सच में अवैध स्कूलों पर ताला लगेगा।


Blog single photo

.




Top