Breaking News
बाल विवाह की साजिश पर पड़ा छापा, दो नाबालिग लड़कियां बचाई गईं     |     2.73 करोड़ की सौगात, इंटर कॉलेज में नए भवन का शुभारंभ     |     आधी रात मौत बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, टेंपो चालक की गई जान     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

करमा(सोनभद्र)। जनपद के सभी थानों में 25 अप्रैल को थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया, जहां पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। करमा थाने में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने जनसुनवाई की। कार्यक्रम के दौरान कई मामलों के मौके पर निस्तारण का दावा किया गया। भूमि विवाद से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को समन्वय के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, ताकि फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

 अधिकारियों के अनुसार पहले से पुलिस से जुड़े 10 और राजस्व विभाग से जुड़े 85 प्रार्थना पत्र लंबित थे। वहीं समाधान दिवस में पुलिस से जुड़े 5 और राजस्व विभाग से जुड़े 72 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें कई मामलों के मौके पर निस्तारण की बात कही गई। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल ने करमा थाने का निरीक्षण कर अभिलेख, साफ-सफाई, मालखाना, बैरक और अन्य व्यवस्थाएं देखीं तथा कानून-व्यवस्था मजबूत रखने, शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।





Top