Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• भीषण टक्कर में चार यात्री घायल, दो की हालत गंभीर होने पर रेफर

दुद्धी(सोनभद्र)। एनएच-39 रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाबर गांव के पुरानी बैरियर के पास शुक्रवार रात्रि करीब 12 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दुद्धी रेलवे स्टेशन से सवारी लेकर महुली विंढमगंज जा रहे टेंपो को सामने से आए अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चालक विवेक कुमार पुत्र जमुना राम निवासी दिघुल को मृत घोषित कर दिया।

• दो घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया

हादसे में घायल मो. सफीक आलम निवासी महुली और उनकी पत्नी जयगुन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं चंदन निवासी जाताजुआ और राजेश निवासी बघमंदवा का इलाज सीएचसी दुद्धी में जारी है। वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।





Top