Breaking News
किन्नर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार     |     पहली बार श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा     |     देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन, छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद

घोरावल(सोनभद्र)। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने करीब 2.73 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नए भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद विधायक ने नारियल फोड़कर भवन का विधिवत उद्घाटन किया। यह निर्माण कार्य यूपीपीसीएल द्वारा कराया गया है।

• 12 कमरों वाले भवन में बनेंगी प्रयोगशालाएं भी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों को आधुनिक और बेहतर शैक्षिक वातावरण देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि नए भवन में कुल 12 कक्ष बनाए गए हैं, जिनमें 10 कक्ष पढ़ाई के लिए उपयोग होंगे, जबकि दो कमरों में जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान की प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।





Top