Breaking News
चुनाव से पहले नेटवर्क सुधार पर प्रशासन सख्त, नेटवर्क विहीन क्षेत्रों की होगी पहचान     |     राजकुमार भाटी के कथित बयान पर सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, कार्रवाई की उठी मांग     |     शनिदेव प्राकट्य दिवस पर भक्ति में डूबा रिहंदनगर, मंदिर समिति में हुए बड़े बदलाव     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• मरीजों से बातचीत कर लिया हालचाल, बोले- स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

चोपन(सोनभद्र)। समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत मुहिम से प्रेरित होकर टोटो (ई-रिक्शा) से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचे। उनके साथ सुरक्षा कर्मी और भाजपा नेता भी टोटो से ही अस्पताल पहुंचे। राज्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

• जनप्रतिनिधि सप्ताह में दो दिन करेंगे इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई अव्यवस्थाएं मिलने पर राज्यमंत्री ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से डीजल-पेट्रोल की खपत कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों व सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने की अपील की है। इसी क्रम में जनप्रतिनिधि सप्ताह में दो दिन इलेक्ट्रिक वाहनों और एक दिन बस से सफर करेंगे, ताकि देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूती मिल सके। राज्यमंत्री ने युवाओं से भी विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में सहयोग करने की अपील की।





Top