Breaking News
नंदी बाबा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, कान- सींग तोड़े, पिंडी भी उखाड़ी      |     बस्ती में निकला विशाल मगरमच्छ, मचा हड़कंप     |     ठेमा नदी में डूबने से 33 वर्षीय किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• इमरती कॉलोनी के विकास में भी रहा महत्वपूर्ण योगदान, दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक स्व. उमाशंकर सिंह की स्मृति में समाजहितैषी विकास प्रताप के नेतृत्व में 16 अगस्त 2026 को इमरती कॉलोनी, रॉबर्ट्सगंज में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में कॉलोनीवासियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने स्व. उमाशंकर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने उनके असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन क्षेत्र और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने जनसेवा, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।

इमरती कॉलोनी के विकास एवं उत्थान में भी उमाशंकर सिंह के योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कॉलोनीवासियों के साथ उनका आत्मीय संबंध रहा और वे लोगों के सुख-दुःख में परिवार के सदस्य की तरह खड़े रहे। श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विमल चतुर्वेदी, हरिप्रबोध पांडेय, ओमप्रकाश जायसवाल, नीटू मेहता, रितेश सिन्हा सहित इमरती कॉलोनी निवासी उपस्थित रहे।





Top