रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2026 तक चल रहे स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत कल्याण केंद्र में संविदा कर्मियों के लिए ‘सफाईमित्र सुरक्षा शिविर’ के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एनटीपीसी रिहंद के विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान रक्तचाप, ब्लड शुगर, हृदय गति, हीमोग्लोबिन समेत अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानकों की जांच की गई।
• स्वास्थ्य परामर्श के साथ वितरित की गईं मुफ्त दवाएं
शिविर में स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श देने के साथ संविदा कर्मियों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। आयोजन का उद्देश्य कर्मियों के स्वास्थ्य की समय पर जांच कराने के साथ उन्हें निवारक स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक करना रहा। एनटीपीसी रिहंद की यह पहल संविदा कर्मियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
.