कोहरथा(सोनभद्र)। घोरावल क्षेत्र के कोहरथा गांव स्थित बेलन नदी के तट पर रेनु मिश्रा के नेतृत्व में महिलाओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ छठ महापर्व का पूजन संपन्न किया। इस अवसर पर रेनु मिश्रा ने सूर्य उपासना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सूर्य देव पृथ्वी पर जीवन, ऊर्जा, स्वास्थ्य और प्रकाश के प्रमुख आधार हैं। उनकी कृपा प्राप्त करने और आभार व्यक्त करने के लिए व्रती महिलाएं जल में खड़े होकर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करती हैं। पूजा में बांस के सूप, दउरा, धान, ईंख, अदरक, हल्दी और मौसमी फलों का विशेष महत्व है। इन प्राकृतिक उपजों को अर्पित कर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है।
• संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए की गई आराधना
रेनु मिश्रा ने धार्मिक मान्यताओं का उल्लेख करते हुए बताया कि त्रेतायुग में 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटने के बाद माता सीता ने ऋषि मुद्गल के निर्देशानुसार बिहार के मुंगेर स्थित गंगा तट पर सीताचरण मंदिर में भगवान सूर्य की उपासना की थी। उन्होंने कहा कि सूर्य देव जीवन और ऊर्जा के स्रोत हैं, वहीं छठी मैया संतान की रक्षा, दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
इस अवसर पर युवा समाजसेवी प्रवीण त्रिपाठी, क्षमा, दीपा, आंचल, आशीष तिवारी, राजेश, खुश्बू, अंजना, रोशनी, सीमा अग्रहरी, अश्विनी मिश्रा, रोशनी चौबे, प्रीति तिवारी, आराध्या, सावित्री देवी, पूनम, पूजा, दुर्गावती वैश्वार, सुषमा गुप्ता, चंदा कोल एवं चंद्रावती आदिवासी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सौरभ की रिपोर्ट






