Breaking News
खबरें पढ़ें
शिवाजी तालाब के सातों घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि || बेलन नदी तट पर रेनु मिश्रा के नेतृत्व में महिलाओं ने किया छठ पूजन || छठी मइया की भक्ति में डूबा सोनभद्र, घाघर नदी घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब || छठी मइया के गीतों से रातभर गूंजते रहे घाट, भक्तिमय हुआ बीजपुर || छठ की खुशियां मातम में बदलीं, बंधी में डूबने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत || बेकाबू ट्रैक्टर ने मचाई तबाही, सड़क किनारे खड़े वाहन और दुकानें रौंदी || सूर्य मंदिर पर भव्य महाआरती बनी आकर्षण का केंद्र || चार दिन बाद खदान के गहरे पानी से मिला तीन वर्षीय मासूम विशाल का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप || मारकुंडी घाटी में मौत बनकर दौड़ा डीजल टैंकर, गहरी खाई में गिरा || स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, घंटों चला दमकल का अभियान
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• भव्य गंगा आरती और छठ गीतों से भक्तिमय हुआ तालाब परिसर, पांच हजार श्रद्धालुओं की रही मौजूदगी

दुद्धी(सोनभद्र)। लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन शिवाजी तालाब सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों और नदी घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। छठ व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शिवाजी तालाब के सातों घाटों पर करीब पांच हजार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शाम चार बजे से ही गंगा, यमुना, सरस्वती, कावेरी, नर्मदा, वरुणा और ब्रह्मपुत्र घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था।

फूल-मालाओं और दीपों से सजी वेदियों पर व्रती महिलाओं ने दउरी और सूप में फल, ठेकुआ सहित पूजन सामग्री सजाई। शाम करीब 5:05 बजे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। छठ गीतों की मधुर धुन और दीपों की रोशनी से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

• भव्य गंगा आरती में शामिल हुए श्रद्धालु, सुरक्षा में मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन

शाम करीब 5:24 बजे पूजा-अर्चना के उपरांत भव्य गंगा आरती आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। घाट परिसर स्थित मंदिरों में भी दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा की गई। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सीओ विनय प्रभाकर साहनी, प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी संजय सिंह और महिला थाना प्रभारी संतु सरोज पुलिसकर्मियों के साथ लगातार भ्रमणशील रहे। व्यवस्थाओं में जय बजरंग अखाड़ा समिति और श्रीरामलीला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

इस दौरान पंकज जायसवाल, दीपक शाह, कन्हैया लाल अग्रहरि, सुरेंद्र गुप्ता, रामपाल जौहरी, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, अविनाश गुप्ता, सुनील जायसवाल, पंकज अग्रहरि, राकेश उर्फ बड़का और कृपाशंकर अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top