विंढमगंज(सोनभद्र)। छठ महापर्व पर विंढमगंज स्थित सूर्य मंदिर परिसर में शाम 5:09 बजे आयोजित भव्य महाआरती श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। महाआरती संपन्न कराने के लिए विद्वान पंडितों की टीम मौजूद रही। वहीं क्लब के एक दर्जन युवाओं ने ढोल, नगाड़े, घंटा, घड़ियाल और शंखनाद के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सूर्य मंदिर के सामने सततवाहिनी नदी पर बने चेकडैम के बीच धारा में आकर्षक मंच तैयार किया गया था।
इस भव्य आयोजन में चार राज्यों से पहुंचे 9 हजार से अधिक महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जबकि करीब 4 हजार व्रती महिलाओं और पुरुषों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी आस्था प्रकट की।
वीरेंद्र कुमार संवाददाता






