Breaking News
खबरें पढ़ें
शिवाजी तालाब के सातों घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि || बेलन नदी तट पर रेनु मिश्रा के नेतृत्व में महिलाओं ने किया छठ पूजन || छठी मइया की भक्ति में डूबा सोनभद्र, घाघर नदी घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब || छठी मइया के गीतों से रातभर गूंजते रहे घाट, भक्तिमय हुआ बीजपुर || छठ की खुशियां मातम में बदलीं, बंधी में डूबने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत || बेकाबू ट्रैक्टर ने मचाई तबाही, सड़क किनारे खड़े वाहन और दुकानें रौंदी || सूर्य मंदिर पर भव्य महाआरती बनी आकर्षण का केंद्र || चार दिन बाद खदान के गहरे पानी से मिला तीन वर्षीय मासूम विशाल का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप || मारकुंडी घाटी में मौत बनकर दौड़ा डीजल टैंकर, गहरी खाई में गिरा || स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, घंटों चला दमकल का अभियान
Sunday 15th November 2026 06:28:00 PM

बेकाबू ट्रैक्टर ने मचाई तबाही, सड़क किनारे खड़े वाहन और दुकानें रौंदी

Blog single photo
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• स्कूटी-बाइक समेत दो गुमटियां क्षतिग्रस्त, एक युवक घायल; बाल-बाल टला बड़ा हादसा

दुद्धी(सोनभद्र)। राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े वाहनों और गुमटियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक स्कूटी, एक बाइक और दो गुमटियां क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के समय स्कूटी चालक अमरनाथ जायसवाल एक गुमटी में बाल कटवा रहे थे। इसी दौरान बेकाबू ट्रैक्टर खड़ी स्कूटी और अन्य वाहनों को रौंदते हुए गुमटी में जा घुसा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

• छठ पूजा की खरीदारी करने आया युवक घायल, सीएचसी में हुआ उपचार

हादसे में छठ पूजा का सामान खरीदने बाजार आए एक युवक को हल्की चोट आई, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर प्राथमिक उपचार कराया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार छठ महापर्व के चलते बाजार और राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में ट्रैक्टर की अनियंत्रित रफ्तार से बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात बहाल कराया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। स्थानीय लोगों ने व्यस्त मार्ग पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों की आवाजाही पर अंकुश लगाने की मांग की है।


Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top