Breaking News
खबरें पढ़ें
शिवाजी तालाब के सातों घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि || बेलन नदी तट पर रेनु मिश्रा के नेतृत्व में महिलाओं ने किया छठ पूजन || छठी मइया की भक्ति में डूबा सोनभद्र, घाघर नदी घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब || छठी मइया के गीतों से रातभर गूंजते रहे घाट, भक्तिमय हुआ बीजपुर || छठ की खुशियां मातम में बदलीं, बंधी में डूबने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत || बेकाबू ट्रैक्टर ने मचाई तबाही, सड़क किनारे खड़े वाहन और दुकानें रौंदी || सूर्य मंदिर पर भव्य महाआरती बनी आकर्षण का केंद्र || चार दिन बाद खदान के गहरे पानी से मिला तीन वर्षीय मासूम विशाल का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप || मारकुंडी घाटी में मौत बनकर दौड़ा डीजल टैंकर, गहरी खाई में गिरा || स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, घंटों चला दमकल का अभियान
Share on

  अवधेश कुमार गुप्ता संवाददाता

• अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया शव, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी; आदिवासी बस्ती में पसरा मातम

गुरमा(सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र की गुरमा पुलिस चौकी अंतर्गत वार्ड नंबर-09 की आदिवासी बस्ती से चार दिन पूर्व लापता हुए तीन वर्षीय मासूम विशाल का शव रविवार सुबह पूर्व सीमेंट फैक्ट्री की खदान के गहरे पानी से बरामद हुआ। राम सिंह का पुत्र विशाल बुधवार रात घर में सोते समय अचानक लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद उसकी मां मंजू देवी ने गुरमा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए चोपन और गुरमा पुलिस की टीमें लगातार बच्चे की तलाश में जुटी थीं।

दो दिनों की सघन छानबीन के बाद पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर आदिवासी बस्ती से कुछ दूरी पर स्थित खदान के गहरे पानी से शव बरामद किया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

• अभियुक्त हिरासत में, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

पुलिस ने मामले में एक अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह और हत्या से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। शव बरामदगी के दौरान चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता और गुरमा चौकी प्रभारी प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।

तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत से क्षेत्रवासियों में शोक और आक्रोश है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Blog single photo




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top