Breaking News
पितृपक्ष में पूर्वजों की स्मृति में किया हरिशंकरी पौधे का रोपण     |     निर्माणाधीन नहर में डूबने से किशोरी की मौत, दो गंभीर     |     नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के दोषी छोटेलाल को 20 वर्ष की कैद     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• स्व. भगवान धर द्विवेदी की पुण्यतिथि पर तालाब परिसर में रोपे गए वट, पीपल और पाकड़ के पौधे

शाहगंज(सोनभद्र)। पितृपक्ष के चतुर्थी श्राद्ध के अवसर पर घोरावल तहसील क्षेत्र के महुआंव पाण्डेय गांव निवासी स्व. भगवान धर द्विवेदी की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र राम अनुज धर द्विवेदी की ओर से परंपरागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्राह्मण भोज के उपरांत गांव के तालाब स्थित रामलीला मैदान परिसर में हरिशंकरी पौधे का रोपण किया गया। इस पौधे में वट, पीपल और पाकड़ तीनों वृक्षों का संगम होता है। कार्यक्रम के दौरान नर्वदेश्वर महादेव मंदिर के समीप भी पौधरोपण किया गया। स्व. भगवान धर द्विवेदी श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य संरक्षक एवं संस्थापक रहे थे। • पूर्वजों की स्मृति और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कार्यक्रम में प्रधान पुजारी नारायण धर द्विवेदी, सौरव तिवारी, रोशन शुक्ला, सत्य धर द्विवेदी सहित श्री सिद्धेश्वर महादेव सेवा संस्थान के पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। वक्ताओं ने पितृपक्ष को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और स्मरण का पर्व बताते हुए श्राद्ध कर्म की परंपरा पर प्रकाश डाला। बताया गया कि हरिशंकरी वृक्ष को धार्मिक मान्यताओं में विशेष महत्व प्राप्त है और इसके रोपण से पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों को भी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर प्रेरित धर द्विवेदी, जनार्दन प्रसाद पाण्डेय, सत्य प्रकाश पाठक, अवधेश पाण्डेय, अमरेश पाण्डेय, विमलेश धर द्विवेदी, मनीष और अम्बिका समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।





Top