Breaking News
खबरें पढ़ें
शिवाजी तालाब के सातों घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि || बेलन नदी तट पर रेनु मिश्रा के नेतृत्व में महिलाओं ने किया छठ पूजन || छठी मइया की भक्ति में डूबा सोनभद्र, घाघर नदी घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब || छठी मइया के गीतों से रातभर गूंजते रहे घाट, भक्तिमय हुआ बीजपुर || छठ की खुशियां मातम में बदलीं, बंधी में डूबने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत || बेकाबू ट्रैक्टर ने मचाई तबाही, सड़क किनारे खड़े वाहन और दुकानें रौंदी || सूर्य मंदिर पर भव्य महाआरती बनी आकर्षण का केंद्र || चार दिन बाद खदान के गहरे पानी से मिला तीन वर्षीय मासूम विशाल का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप || मारकुंडी घाटी में मौत बनकर दौड़ा डीजल टैंकर, गहरी खाई में गिरा || स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, घंटों चला दमकल का अभियान
Wednesday 30th September 2026 08:55:00 PM

निर्माणाधीन नहर में डूबने से किशोरी की मौत, दो गंभीर

Blog single photo
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• कपड़े धोने और नहाने गई थीं तीनों, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे निर्माणाधीन कनहर नहर में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया गया कि गांव की 18 वर्षीय खुशबू पुत्री विजय पनिका, 14 वर्षीय राधा पुत्री अशोक भारती और 10 वर्षीय आरती पुत्री सुरेश पनिका घर के पास निर्माणाधीन नहर में कपड़े धोने और नहाने गई थीं। इसी दौरान तीनों अनियंत्रित होकर नहर के गहरे पानी में चली गईं। आसपास मौजूद चरवाहों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक खुशबू की मौत हो चुकी थी।

• दो बच्चियों को गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे में गंभीर रूप से घायल राधा और आरती को तत्काल दुद्धी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान विमल यादव की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।




Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top