अनिल कुशवाहा की रिपोर्ट
दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के दिघुल गांव में ठेमा नदी में डूबने से 33 वर्षीय किसान दारा सिंह पुत्र स्वर्गीय हीरालाल की मौत हो गई। दारा सिंह खेत की जुताई के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो ग्रामीणों की मदद से ठेमा नदी में खोजबीन की गई, जहां गहरे पानी में उनका शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक चार बच्चों के पिता थे और पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
• ग्राम प्रधान और पुलिस की मौजूदगी में नदी से निकाला गया शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
ग्राम प्रधान जगत नारायण और पुलिस की मौजूदगी में शव को नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।