Breaking News
नंदी बाबा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, कान- सींग तोड़े, पिंडी भी उखाड़ी      |     बस्ती में निकला विशाल मगरमच्छ, मचा हड़कंप     |     ठेमा नदी में डूबने से 33 वर्षीय किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

करमा(सोनभद्र)। केकराही गांव स्थित शीतला माता मंदिर के समीप शंकर जी के मंदिर के सामने स्थापित नंदी बाबा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। प्रतिमा के कान और सींग टूटे मिले, जबकि मंदिर के सामने रखी पिंडी को भी उखाड़कर फेंके जाने की बात सामने आई है। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मंदिर के पुजारी शीतला केशरी के बड़े बेटे दिलीप केशरी के मुताबिक किसी अराजक तत्व ने नंदी बाबा की प्रतिमा के कान और सींग तोड़ने के साथ पिंडी को भी उखाड़कर फेंक दिया। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

• नशेड़ियों पर आए दिन उत्पात मचाने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों के अनुसार केकराही तालाब और मंदिर परिसर के आसपास कुछ लोग नशे की हालत में आए दिन शोर-शराबा और गाली-गलौज करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि घटना वाली रात भी करीब आधा दर्जन नशेड़ी मंदिर परिसर के आसपास शोर-शराबा कर रहे थे, जिसके चलते आशंका है कि उन्हीं में से किसी ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया हो। हालांकि प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले व्यक्ति की पहचान अभी सामने नहीं आई है। अरुणपति त्रिपाठी और लवकुश प्रजापति समेत ग्रामीणों के अनुसार नंदी बाबा के कान और सींग पर ईंट-पत्थर से वार किए जाने जैसा प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मंदिर परिसर के आसपास उत्पात मचाने वालों पर अंकुश लगाने और घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।





Top