Breaking News
चुनाव से पहले नेटवर्क सुधार पर प्रशासन सख्त, नेटवर्क विहीन क्षेत्रों की होगी पहचान     |     राजकुमार भाटी के कथित बयान पर सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, कार्रवाई की उठी मांग     |     शनिदेव प्राकट्य दिवस पर भक्ति में डूबा रिहंदनगर, मंदिर समिति में हुए बड़े बदलाव     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

सोनभद्र के 460 अनुदेशकों को मिलेगा लाभ, मानदेय बढ़कर हुआ 17 हजार

सोनभद्र। प्रदेश सरकार द्वारा अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में की गई ऐतिहासिक बढ़ोतरी के बाद मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य सम्मान समारोह एवं मानदेय वितरण शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस फैसले से प्रदेश के 24,517 अनुदेशकों के साथ सोनभद्र के 460 कार्यरत अनुदेशक भी सीधे लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम में अनुदेशकों को अप्रैल माह के बढ़े हुए मानदेय के रूप में 17 हजार रुपये का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया। इस दौरान लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे देखकर सभागार में मौजूद अनुदेशकों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

समारोह में मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड ने कहा कि सरकार शिक्षकों और मानदेय कर्मियों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाकर 17 हजार रुपये किया गया है और सभी कार्यरत शिक्षकों व कर्मियों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देने का निर्णय भी लिया गया है। वहीं जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शिक्षकों और अनुदेशकों से बच्चों को मूल्य आधारित शिक्षा देने की अपील की। सदर विधायक भूपेश चौबे ने अनुदेशकों को सामाजिक विषयों पर बच्चों को जागरूक करने की जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नंद लाल गुप्ता, आयोग उपाध्यक्ष जीत सिंह, घोरावल विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित बड़ी संख्या में अनुदेशक और शिक्षक मौजूद रहे।


Blog single photo

.




Top