Breaking News
चुनाव से पहले नेटवर्क सुधार पर प्रशासन सख्त, नेटवर्क विहीन क्षेत्रों की होगी पहचान     |     राजकुमार भाटी के कथित बयान पर सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, कार्रवाई की उठी मांग     |     शनिदेव प्राकट्य दिवस पर भक्ति में डूबा रिहंदनगर, मंदिर समिति में हुए बड़े बदलाव     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• संजीव खेड़ा बने सीईओ, योगेश त्रिपाठी को सौंपी गई मंदिर समिति अध्यक्ष की जिम्मेदारी

बीजपुर(सोनभद्र)। रिहंदेश्वर महादेव मंदिर, एनटीपीसी रिहंदनगर में शनिदेव महाराज का प्राकट्य दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शनिदेव महाराज का सरसों तेल, काला तिल, काली उड़द, नीले फूल और दीपों के साथ पूजन-अर्चन किया तथा शनि चालीसा का पाठ कर संध्याकालीन महाआरती में भाग लिया। कार्यक्रम के बाद मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं अपर महाप्रबंधक संजीव खेड़ा और उनकी पत्नी सीमा खेड़ा का विदाई समारोह आयोजित किया गया। बताया गया कि संजीव खेड़ा पदोन्नति के बाद सीईओ बनकर रायपुर स्थानांतरित हुए हैं।

• श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण, नए पदाधिकारियों की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संजीव खेड़ा की कार्यशैली और एनटीपीसी के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं मंदिर समिति और मालवीय मिशन की ओर से उन्हें अंगवस्त्र, रामचरितमानस और दुर्गा सप्तशती भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद मंदिर समिति के सदस्यों की सहमति से योगेश त्रिपाठी को रिहंदेश्वर महादेव मंदिर समिति का अध्यक्ष तथा आर एन वर्मा और जी सी साहू को उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया।





Top