Breaking News
चुनाव से पहले नेटवर्क सुधार पर प्रशासन सख्त, नेटवर्क विहीन क्षेत्रों की होगी पहचान     |     राजकुमार भाटी के कथित बयान पर सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, कार्रवाई की उठी मांग     |     शनिदेव प्राकट्य दिवस पर भक्ति में डूबा रिहंदनगर, मंदिर समिति में हुए बड़े बदलाव     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• स्वर्ण जयंती चौक पर नारेबाजी कर फाड़ा फोटो, बोले- समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के कथित बयान को लेकर ब्राह्मण समाज और सवर्ण संगठनों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शनिवार को सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए राजकुमार भाटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और उनका फोटो फाड़कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ब्राह्मण समाज का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

• एफआईआर की मांग, कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक कार्यक्रम के दौरान राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शन के दौरान सवर्ण आर्मी जिलाध्यक्ष अशोक दुबे ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। साथ ही बताया कि पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर सोनभद्र में भी एफआईआर दर्ज कराने की मांग की जाएगी।





Top