Breaking News
बैठक में फटकार और चेतावनी, प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत     |     पहली नियुक्ति की यादों के साथ सीओ राहुल पांडेय को दी गई भावभीनी विदाई     |     भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• यूपी-एमपी बॉर्डर से बीजपुर पुलिस ने की गिरफ्तारी, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के नेमना गांव निवासी रामदिहल प्रजापति पुत्र रामकरन प्रजापति को बीजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ म्योरपुर, बभनी तथा बीजपुर थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। रविवार की अलसुबह मुखबिर से सूचना मिली कि वह यूपी-एमपी बॉर्डर पर मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है।

• पूछताछ में चोरी की वारदातों का खुलासा, न्यायालय भेजा गया आरोपी

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पूछताछ के दौरान आरोपी ने एक के बाद एक मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की गईं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया। टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उoनि0 कमलाकांत पाण्डेय, हेड कांस्टेबल भानू प्रताप यादव, का0 राम प्रकाश यादव, हरिश्चंद, म0का0 रागिनी श्रीवास्तव शामिल रही।





Top