Breaking News
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     हेरोइन तस्करी में 20-20 हजार के दो इनामिया वांछित गिरफ्तार     |     आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 20 घंटे में आरोपी गिरफ्तार     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

सोनभद्र। जनपद में हेरोइन तस्करी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20-20 हजार रुपये के दो इनामिया वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोपन पुलिस ने अकरम कुरैशी और सुनीता देवी को गिरफ्तार किया है। दोनों लंबे समय से इस मामले में वांछित चल रहे थे और पुलिस अधीक्षक की ओर से दोनों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

चोपन थाना पुलिस ने हेरोइन तस्करी से जुड़े मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शक्तिनगर थाना क्षेत्र के चिल्काटाड़ निवासी अकरम कुरैशी और चोपन थाना क्षेत्र के डाला चढ़ाई निवासी सुनीता देवी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक अकरम कुरैशी को मुर्दहवां मोड़ से म्योरपुर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया, जबकि सुनीता देवी की गिरफ्तारी पटवध में सड़क किनारे से हुई। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की ओर से 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार अकरम कुरैशी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के पहले से भी मामले दर्ज हैं, जबकि सुनीता देवी के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया।





Top