Breaking News
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     हेरोइन तस्करी में 20-20 हजार के दो इनामिया वांछित गिरफ्तार     |     आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 20 घंटे में आरोपी गिरफ्तार     |     
Share on

  राजेश पाठक विधि संवाददाता

• स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप से सुलझा विवाद, एडीआर भवन में हुआ सुलह-समझौता

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित एडीआर भवन में संचालित स्थायी लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर बीमा कंपनी ने वादी दंपति सुरसतिया व रामलखन (निवासी झिल्ली महुआ, पोस्ट नधिरा, थाना बभनी) को 10 लाख रुपये की धनराशि का चेक दिलवाया। करीब डेढ़ वर्ष की कानूनी प्रक्रिया के बाद स्थायी लोक अदालत के हस्तक्षेप पर यह सफलता मिली। अदालत के अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर प्रसाद द्वारा पीड़ित दंपति को 5-5 लाख रुपये के दो चेक प्रदान कर मामले का निस्तारण कराया गया।

• सड़क दुर्घटना में हुई थी बेटे की मौत, अदालत में जनहित से जुड़े मामलों का होता है मुफ्त निस्तारण

उल्लेखनीय है कि दंपति के पुत्र रामनरेश की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिनका एसबीआई जनरल इंश्योरेंस से 10 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा था। सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने के बाद भी बीमा कंपनी ने क्लेम देने से मना कर दिया था, जिसके बाद दंपति ने स्थायी लोक अदालत की शरण ली। अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर प्रसाद और सदस्य नीरज सिंह ने बताया कि यहाँ बिजली, पानी, अस्पताल, परिवहन, बीमा, शिक्षा व डाक जैसे जनहित मामलों का निस्तारण बिना किसी कोर्ट फीस के आपसी सुलह से किया जाता है। इस अवसर पर सदस्य आशीष मिश्रा, अधिवक्ता अमित वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





Top