Breaking News
मांगें पूरी न होने पर बैंककर्मियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, सहायक प्रबंधक बोले- जारी रहेगा आंदोलन     |     36 घंटे से विधुत आपूर्ति ठप: फाल्ट ढूढने में नाकाम बिजली कर्मी      |     पुलिया बहने से ग्रामीणों का संपर्क टूटा, जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे नौनिहाल     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन, 5-दिवसीय बैंकिंग और पीएलआई योजना वापस लेने की मांग

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। अखिल भारतीय हड़ताल के तहत यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने स्वर्ण जयंती चौक पर एकत्रित होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने 5-दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, पुरानी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करने और एकतरफा व भेदभावपूर्ण पीएलआई योजना को तुरंत वापस लेकर क्रियान्वयन स्थगित करने की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन विसंगतियों और काम के अत्यधिक घंटों जैसी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है, जिसके लिए बैंक यूनियनों के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर लंबित मुद्दों का निस्तारण बेहद जरूरी है।

• बैंकिंग सेवाएं ठप होने से कारोबारी व आमजन बेहाल, मांगें न मानी जाने पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान

हड़ताल के चलते सामान्य बैंकिंग कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, हालांकि डिजिटल सेवाएं व एटीएम चालू रखने की बात कही गई है। मामले में जानकारी देते हुए इंडियन बैंक के असिस्टेंट मैनेजर सुबोध कांत दिवाकर ने दो टूक कहा कि बैंक कर्मचारी अपने हक और मांगों को लेकर पूरी तरह एकजुट हैं और जब तक समाधान नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो वे आने वाले दिनों में आंदोलन तेज करते हुए पूर्ण अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।


Blog single photo





Top