रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर/सोनभद्र। उप केन्द्र सिरसोती (बीजपुर) से जुडे कई गांवो में बुधवार की रात 10 बजे से शुक्रवार की सुबह 12 बजे तक बीजपुर, सिरसोती, डोडहर सहित अन्य गांवो में विद्युत आपूर्ती ध्वस्त होने से रहवासियों की रातों की नींद, बूंद बूंद पानी की समस्या से जूझ रहे है। वही स्कूली बच्चों का पठन-पाठन दो दिनो से शाम ढलते ही रात के अंधेरे नही पढ़ पा रहे। जिससे बच्चो की तैयारी भी अधर में लटका है। अगले सप्ताह से अर्धवार्षिक परीक्षा होने वाला है। ऐसे में विद्युत आपूर्ती की बेतहाशा कटौती व दुर्व्यवस्था में बच्चे कैसे परीक्षा की तैयारी करें। यह सबसे बड़ी चुनौती है।
सिरसोती फीडर से जुडे दर्जनो मजरों में आए दिन विधुत आपूर्ती फाल्ट होने की दंश दूर होने का नाम नहीं ले रहा। समय रहते अधिकारी क्या मेंटेनेश कराते है। और किया तैयारिया की जाती है। कोई बताने वाला नही है। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटा की जगह चंद घंटा भी आपूर्ति नहीं मिल रही।
रामशिरोमणि जायसवाल, विवेक, माधुरी जायसवाल, कार्तिक जायसवाल, कृष्णा, नीरज, प्रेमधारी, रामकुमार, पारवती, नीलिमा, सरोज आदि ने बताया की आएदिन बिजली फाल्ट रहता है। हम लोगो की रातों की नींद, पानी व बच्चों की पढ़ाई लिखाई चौपट हो गया है। सरकार निर्बाध 18 घंटा आपूर्ति बहाल का दावा करता है। जहा हम लोगो को दो दिन से पुर रुप से आपूर्ति ठप हो गया है। हम लोगो के घरों में पीने की पानी रोजमर्रा का कार्य पानी के अभाव में नहीं हो पा रहा है।