Breaking News
खनन कारोबारी इस्तियाक अहमद खान मुंबई से गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी, रिमांड पर आज होगा फैसला     |     बेड़ियां हनुमान मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण भक्ति का जयघोष, हजारों भक्तों ने पाया महाप्रसाद     |     चयन वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षक संघ ने संभाला मोर्चा     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• 16448 और 15000 शिक्षक भर्ती के शिक्षकों के चयन वेतनमान का मुद्दा उठाया

बीजपुर(सोनभद्र)। म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र में 16448 शिक्षक भर्ती के 10 वर्ष पूर्ण होने के बाद चयन वेतनमान की स्वीकृति को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने संज्ञान लिया। ब्लॉक अध्यक्ष पवन शुक्लेश की अगुवाई में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। शिक्षा अधिकारी से फोन पर हुई वार्ता में मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

• शिक्षकों की जायज मांगों के लिए संघर्ष जारी रखने का ऐलान

ज्ञापन के दौरान 15000 शिक्षक भर्ती के शिक्षकों के चयन वेतनमान का मुद्दा भी उठाया गया। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व में भी अन्य भर्तियों के चयन वेतनमान के लिए संगठन ने संघर्ष किया था, जिसके परिणामस्वरूप शिक्षकों को लाभ मिला। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार गुप्ता ने कहा कि संघ शिक्षकों की हर जायज मांग के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा। वहीं पवन शुक्लेश ने शिक्षकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने का भरोसा दिया। इस दौरान छोटेलाल साहू, राजेंद्र प्रसाद बैस, राकेश दुबे, राकेश शर्मा, विजय गुप्ता, बिहारी लाल, रामरहीस, शिवम शुक्ला, रविन्द्र नाथ, उदय कुमार, राघवेंद्र पांडेय समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।


Blog single photo

.




Top