Breaking News
खनन कारोबारी इस्तियाक अहमद खान मुंबई से गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी, रिमांड पर आज होगा फैसला     |     बेड़ियां हनुमान मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण भक्ति का जयघोष, हजारों भक्तों ने पाया महाप्रसाद     |     चयन वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षक संघ ने संभाला मोर्चा     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• भव्य आयोजन से देश-दुनिया तक पहुंचेगी लोक एवं जनजातीय विरासत

सोनभद्र। जनपद में जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को व्यापक मंच देने के लिए इस वर्ष करमा महोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। सर्किट हाउस सभागार में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महोत्सव की तैयारियों और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि सोनभद्र की जनजातीय संस्कृति विशिष्ट पहचान रखती है और करमा महोत्सव के माध्यम से यहां की लोक परंपराओं, कला एवं विरासत को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां बेहतर समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। महोत्सव का शुभारंभ चोपन ब्लॉक के कोटा गांव से प्रशासन और आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं की सहभागिता से किया जाएगा।

• व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए बनेगी प्रभावी कार्ययोजना

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि करमा महोत्सव को जनपद की सांस्कृतिक पहचान के रूप में स्थापित करने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाए। उन्होंने आयोजन की सभी गतिविधियों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने और व्यापक प्रचार-प्रसार की प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए, ताकि सोनभद्र की लोक एवं जनजातीय संस्कृति अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। बैठक में अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, क्षेत्रीय मंत्री रामसुंदर निषाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला पंचायत राज अधिकारी नामिता शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।





Top