Breaking News
खनन कारोबारी इस्तियाक अहमद खान मुंबई से गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी, रिमांड पर आज होगा फैसला     |     बेड़ियां हनुमान मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण भक्ति का जयघोष, हजारों भक्तों ने पाया महाप्रसाद     |     चयन वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षक संघ ने संभाला मोर्चा     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• श्रीकृष्ण भगवान की छठी पर भव्य आयोजन, देर रात तक चला महाभंडारा और भजन-कीर्तन

बीजपुर(सोनभद्र)। बेड़ियां हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार की रात श्रीकृष्ण भगवान की छठी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। छठी महोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आचार्य अनूप शुक्ला ने भोग लगाया। इसके बाद महाभंडारे की शुरुआत हुई, जो देर रात तक चलता रहा। दूरदराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।


Blog single photo

• भजन-कीर्तन पर देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

कार्यक्रम में उपेंद्र प्रताप सिंह के सुमधुर भजन-कीर्तन ने भक्तिमय माहौल बना दिया। कीर्तन मंडली के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर देर रात तक समां बांधे रखा, जिस पर श्रद्धालु खूब झूमे। आयोजन को सफल बनाने में यशवंत सिंह, ताड़क नाथ दुबे, बिमलेश यादव, नागेंद्र सिंह, पीएन सिंह, शिवधारी गुप्ता, मनीष यादव सहित क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

Blog single photo

.




Top