Breaking News
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     हेरोइन तस्करी में 20-20 हजार के दो इनामिया वांछित गिरफ्तार     |     आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 20 घंटे में आरोपी गिरफ्तार     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• उद्योगों को मिलेगी नई रफ्तार, आसान होगा आमजन का सफर

सोनभद्र। जिले के पिछड़ेपन को दूर कर विकास की रफ्तार तेज करने की दिशा में शासन ने 4 प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 166.92 करोड़ रुपये के बजट को वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि अपर मुख्य सचिव वित्त एवं वित्त आयुक्त की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक में करीब 66.44 किमी लंबी 4 सड़कों के प्रस्तावों पर संस्तुति दी गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इन सड़कों के बन जाने से अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी, जिससे उद्योगों के लिए माल ढुलाई का समय व लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी और आम नागरिकों को भी जाम व दुर्घटनाओं से राहत मिलेगी।

• इन 4 प्रमुख मार्गों का 166.92 करोड़ की लागत से होगा कायाकल्प

स्वीकृत प्रस्ताव के तहत चोपन-कोटा-कोन-खरौंदी मार्ग का सुदृढ़ीकरण लगभग 43.84 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। वहीं वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाइवे 5-ए के सुदृढ़ीकरण और सतह सुधार पर करीब 58.15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही आरएस रोड से कोदरा टोला मार्ग के लिए लगभग 26.09 करोड़ रुपये तथा मुर्धवा-म्योरपुर-बभनी-चपकी-बीजपुर मार्ग के कायाकल्प के लिए 38.82 करोड़ रुपये की लागत तय की गई है। इन मार्गों के तैयार होने से घंटों का सफर मिनटों में तय होगा और क्षेत्रीय आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा।


Blog single photo

.




Top