Breaking News
दो पक्षों में जमकर हुआ बवाल, चाकूबाज़ी भी हुई     |     कोलिया घाटी में बेकाबू ट्रक पलटा, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान     |     खेत में अधेड़ का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• गंभीर हालत में रेफर, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

बभनी(सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के डूभा गांव में टहलने निकले एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में प्रिंस कुमार (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शरीर पर धारदार हथियार से करीब आधा दर्जन वार किए गए, जिससे हाथ की नस कट जाने के कारण काफी रक्तस्राव हुआ। परिजन घायल युवक को तत्काल सीएचसी म्योरपुर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

• हमले के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल हमले के कारण और हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों और आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।





Top