Breaking News
दो पक्षों में जमकर हुआ बवाल, चाकूबाज़ी भी हुई     |     कोलिया घाटी में बेकाबू ट्रक पलटा, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान     |     खेत में अधेड़ का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

दुद्धी(सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय किशोरी मंगलवार को घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना के समय परिजन पास के खेत में धान की रोपाई करने गए थे और किशोरी घर में अकेली थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण की नजर घर के भीतर फंदे पर लटकी किशोरी पर पड़ी। उसने तत्काल घर में प्रवेश कर किशोरी को फंदे से नीचे उतारा और परिजनों को सूचना दी, जिससे उसकी जान बच गई।

• जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

सूचना मिलते ही परिजन किशोरी को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे। वहां डॉ. सुनील कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल किशोरी का उपचार जारी है। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।





Top