Breaking News
दुद्धी तहसील परिसर में विशाल तिरंगा लगाने की मांग     |     आपसी विवाद में सात लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई     |     सर्राफा व्यापारी लूटकांड में दो फरार आरोपियों पर ₹25-25 हजार का इनाम     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• डीएवी पब्लिक स्कूल में मतदान से चुने गए छात्र प्रतिनिधि, प्राचार्य ने दिलाई नेतृत्व की शपथ

बीजपुर(सोनभद्र)। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर में छात्र नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हेड बॉय, हेड गर्ल, डिप्टी हेड बॉय एवं डिप्टी हेड गर्ल का चुनाव मतदान प्रक्रिया के माध्यम से संपन्न कराया गया। कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्राचार्य राजकुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका निभाते हुए निष्पक्ष मतदान एवं मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए। चुनाव में शिवम तिवारी हेड बॉय, दुर्गा गुप्ता हेड गर्ल, श्रेयांश पांडे डिप्टी हेड बॉय और दिव्या तिवारी डिप्टी हेड गर्ल चुने गए। वहीं कुमार गौरव को स्पोर्ट्स कैप्टन तथा कुमारी प्रीति को कल्चरल कैप्टन चुना गया। इसके अलावा विभिन्न सदनों के कप्तानों को भी सम्मानित किया गया।

• प्राचार्य बोले— लोकतांत्रिक प्रक्रिया से विकसित होती है नेतृत्व क्षमता

विशेष समारोह में प्राचार्य राजकुमार ने सभी निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय की गरिमा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा-भाव के साथ दायित्व निभाने का आह्वान किया। उन्होंने चुनाव में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार है। चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में विजय तिवारी, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, समता सिंह, रंजना सिंह, नीरज गुप्ता, शगुफ्ता शबनम, अरुण कुमार सिंह, नम्रता चौधरी, शुभम गुप्ता, सुभेंद्र मोहन, कंचन कुमारी, पूजा सिंह, पुष्कर एवं पंकज मिश्रा सहित सामाजिक विज्ञान विभाग के शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन संदीप दुबे के निर्देशन में रितांशु गुप्ता एवं कशफ ने किया, जबकि अंत में डॉ. आर.के. झा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समारोह का समापन किया।


Blog single photo

.




Top