Breaking News
दुद्धी तहसील परिसर में विशाल तिरंगा लगाने की मांग     |     आपसी विवाद में सात लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई     |     सर्राफा व्यापारी लूटकांड में दो फरार आरोपियों पर ₹25-25 हजार का इनाम     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• बभनी पुलिस ने जनता से मांगा सहयोग, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

बभनी(सोनभद्र)। थाना बभनी क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की वारदात में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने ₹25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। थाना बभनी में दर्ज मुकदमा संख्या 158/2026 (धारा 309(6), 317(2) बीएनएस) की विवेचना के दौरान इन दोनों अभियुक्तों की संलिप्तता सामने आई थी। इससे पहले बभनी पुलिस घटना का सफल अनावरण करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि दोनों आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार हैं।

• मध्य प्रदेश के सिंगरौली निवासी हैं दोनों इनामी आरोपी

इनामी अभियुक्तों में पंकज साह पुत्र पुरुषोत्तम दास, निवासी धूरीताल पश्चिम, थाना बैढ़न, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) तथा संजय साकेत पुत्र लालजी साकेत, निवासी कनई, थाना बरगवां, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) शामिल हैं। दोनों पर ₹25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। सोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि इन वांछित अभियुक्तों के संबंध में कोई भी प्रामाणिक सूचना मिले तो तत्काल निकटतम पुलिस थाने या पुलिस अधिकारियों को अवगत कराएं। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।





Top